शहीद चंद्रभान चौरसिया के समाधिस्थल की हुई सफाई, स्थापित होगी मूर्ति

  • कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति द्वारा 15 नवंबर को स्थापित कराई जाएगी प्रतिमा
  • आयोजन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विनय राय ने किया था वायदा
  • महिला व पुरुष मैराथन दौड़ का भी होगा आयोजन, तैयारियां शुरू

राजापाकड़/कुशीगर(राष्ट्र की परम्परा )16 अक्टुबर…

दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही निवासी शहीद चंद्रभान चौरसिया की मूर्ति की स्थापना आगामी 15 नवंबर को होगी। इसके लिए उक्त गांव में स्थित समाधिस्थल परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस क्रम में रविवार को आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सफाईकर्मियों की टीम ने समूचे परिसर की विधिवत सफाई की।

13 जनवरी 2022 को शहीद चंद्रभान की दूसरी पुण्यतिथि समारोह में बतौर अतिथि पधारे कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विनय राय से शहीद की पत्नी पिंकी चौरसिया व पिता राजबलम चौरसिया ने यह बताया कि शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने समाधिस्थल पर शहीद की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया किन्तु अबतक कोई सार्थक पहल नहीं हुई। इस पर उन्होंने वर्ष 2022 के कुशीनगर महोत्सव के आयोजन के दौरान आयोजन समिति द्वारा मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया था। उनके हवाले से आयोजन समिति के सदस्य अमित राय व शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि समाधिस्थल में मूर्ति स्थापना के लिए बेस बन चुका है, मूर्ति भी आ चुकी है। 15 दिवसीय कुशीनगर महोत्सव का आयोजन आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबर तक होगा। जिसके क्रम में 15 नवंबर को मूर्ति स्थापना व दुमही से महिलाओं व सीताराम चौराहा से पुरुषों का मैराथन होगा। समाधिस्थल परिसर में सजावटी घास, फील व पौधे रोपे जाएंगे। तैयारी के क्रम में रविवार को धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के टीम लीडर ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में जितेंद्र कुमार, महंथ प्रसाद, आशाराम प्रसाद, श्रवण पांडेय, ध्रुव खरवार, तूफानी शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता, अतवारी देवी, शीला देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी आदि सफाईकर्मियो ने समाधिस्थल परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य अमित शाही, शैलेंद्र तिवारी, धनन्जय मिश्र, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, जितेंद्र गुप्ता, राजबलम चौरसिया आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago