बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  • उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवा पट्टी ओवरआल चैम्पियन
  • सफल खिलाड़ी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
  • बीईओ अजय कुमार तिवारी ने किया शुभारंभ, दिया पुरस्कार

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )16 अक्टुबर…

दुदही विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के परिसर में दुदही की न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर व प्राथमिक स्तर में प्रा.वि. शाहपुर खलवा पट्टी ओवरआल चैम्पियन रहे। सभी सफल खिलाड़ी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रार्थना व राष्ट्रगान के साथ खेल बीईओ अजय कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को जीवनोपयोगी और रोचक बनाने में खेलकूद की भूमिका महत्वपूर्ण है।जो कुछ ज्ञान हम पुस्तकों में सीखते हैं उन्हें खेल के मैदान में व जीवन में अपनाने की कोशिश करता हैं। खेल से मस्तिष्क और बुद्धि का तीव्र विकास होता है।

ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में खेल अनुदेशकगण रवीश कुमार, श्यामानन्द यादव, अमित कन्नौजिया, विनोद कुमार, पुण्य प्रकाश गिरी, उमेश कुमार, शक्ति नारायण सिंह, सुमंत यादव, राजेश यादव ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। खेल के जूनियर स्तर बालिका वर्ग 600 मीटर कु. बबली, 400 मीटर में गुड़िया, 200 मीटर में सान्या, 100 मीटर में चाँदनी वंदना यादव, जूनियर स्तर बालक वर्ग 600 मीटर में दीपक शर्मा, 400 मीटर में आजाद, 200 मीटर में मुजाहिर, 100 मीटर परवेश प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 400 मीटर में अलीसा खातून, 200 मीटर आरती, 100 मीटर अंजलि, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 मीटर विक्की, 200 मीटर में बिट्टू 100 मीटर अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में जूनियर बालिका वर्ग मे सान्या व बालक वर्ग में संदीप जबकि प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में सिम्पी व बालक वर्ग में सोनू प्रथम रहे। खोखो में जूनियर बालिका यूपीएस शाहपुर, बालक वर्ग में यूपीएस माधोपुर, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कुर्मी टोला व बालिका वर्ग में शाहपुर खलवा पट्टी की टीम विजेता रही। कबड्डी जूनियर बालक व बालिका वर्ग में यूपीएस माधोपुर, प्राथमिक बालक वर्ग में कन्या प्रावि गौरीश्रीराम व बालिका वर्ग में शाहपुर खलवापट्टी की टीम विजेता रही। बीईओ अजय कुमार तिवारी, पूर्व जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा व नोडल शिक्षक नूरमोहम्मद द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान अनिल चौरसिया, अरविंद कुमार दुबे, अलका ओझा, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रविप्रकाश शर्मा, योगेश कुमार, राजेश यादव, बलबीर यादव, राकेश रमन सिंह, कंचन कुमारी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

2 hours ago

बरहज से पहली बार खाटु श्याम दर्शन यात्रा राजस्थान को प्रस्थान

नपाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष्य में…

2 hours ago

सिकन्दरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग सिकन्दरपुर (राष्ट्र की…

3 hours ago

दादा जी का पोता

-डॉ. सत्यवान सौरभ पोता प्यारा दादा जी का,बैठे उनके पास।दिनभर उनसे बातें करता,हँसता बारह मास।…

3 hours ago

राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रथम जनपद आगमन पर गाजे-बाजे के साथ हुआ अभिनंदन बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी जन…

3 hours ago