सरयू के पावन तट पर सम्पन्न हुआ श्रावणी उपाकर्म

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राम घाट स्थित मां सरयू के पावन तट बरहज में ब्राह्मणों द्वारा श्रावणी उपाकर्म स्नान के साथ शुरू हुआ सरयू तट पर श्रावणी उपाकर्म ततपश्चात जिले के प्रसिद्ध अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास द्वारा सप्तर्षियों का पूजन, वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम शुक्ला एवं वर्तमान प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी, परशुराम पाण्डेय,पंडित विनय कुमार मिश्रा द्वारा वैदिक मन्त्रो का मंत्रोच्चार किया गया, सप्त ऋषि पूजन के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रमुख पर्व है श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन, दशहरा, दिवाली और होली। ब्राह्मणों के लिए श्रावणी उपाकर्म, क्षत्रियों के लिए दशहरा, वैश्यों के लिए दिवाली और शुद्र के लिए होली यह मुख्य पर्व होते हैं श्रावणी उपाकर्म में अरुंधति सहित सप्तर्षियों का वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञोपवीत को अभिमंत्रित किया जाता हैंं या यज्ञोपवीत वर्ष पर्यंत धारण किया जाता है और यही यज्ञोपवीत ऋषियों, पूर्वजों, पितरों और अन्य बंधु बांधव को भी दिया जाता है। श्रावणी पुजा के इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम शुक्ला, वर्तमान प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी, पंडित विनय कुमार मिश्रा,ओमप्रकाश दुबे, हरिशंकर पाण्डेय, रमेश तिवारी अनजान, परशुराम पाण्डेय, अनमोल मिश्रा, अनुपम मिश्रा, मानस मिश्रा, अवधेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

18 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

19 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

19 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

20 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

20 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago