एसडीएम और व्यापारियों में झड़प

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
प्रशासन द्वारा हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को सिकन्दरपुर में साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। उसी के तहत शुक्रवार को यहां बन्दी थी और इस दौरान सुबह के समय राजलक्ष्मी ज्वैलर्स के प्रोपराइटर दीपक सोनी, जिनकी दूकान के ऊपर ही मकान स्थित है। बन्दी होने का फायदा उठाते हुए अपने दूकान की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान नगर का भ्रमण करते उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर रवि कुमार पासवान अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दूकानों को बंद करवाते हुए वहां से गुजर रहे थे कि अचानक अंदर सफाई कर रहे दीपक सोनी पर उनकी निगाह पड़ गई और एस डी एम तत्काल दूकान के अंदर घुस कर सोनी से अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान उनके गार्ड के साथ सोनी के द्वारा हाथापाई की गई,जो उनके दूकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद हो गया।
इस संबंध में दीपक सोनी का कहना है कि उनकी दूकान के ऊपर ही मकान है। वह अपना दो फाटक खोलकर सफाई कर रहे थे कि अचानक उपजिलाधिकारी तथा उनके सुरक्षा गार्ड आ कर उनके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।इस दौरान सोनी के साथ दुर्व्यवहार की खबर क्षण भर में ही पूरे नगर में फैल गई और व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य आनन फानन मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी हासिल कर व्यापारियों के समूह के साथ तहसील पर पहुंच कर एस डी एम से जवाब तलब किया।।बाद में एस डी एम के बुलावे व्यापारमंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान,व्यापारी नेता डाक्टर उमेशचन्द व भाजपा मण्डल सिकन्दरपुर के अध्यक्ष आकाश तिवारी उनके चेम्बर में गए और उन में वार्ता के बाद एस डीएम और व्यापारियों में समझौता हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

1 minute ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

4 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

13 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

19 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

26 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

32 minutes ago