भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवारफरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके एडीएम राजस्व के कार्यालय में ज्ञापन सौपा। शुक्रवार को तहसील सहसवान के गांव रदनौल तहसील सहसवानकिसान ऋषिपाल सिंह के 40 साल पुराने नीम जामुन के वृक्षों को चकरोड दिखाकर चंद पैसों में नीलामी कर दी, तहसील सहसवान में ही 20 लाख के पेड़ों को मात्र 5 लाख में नीलामी की गई। पेड़ों की संख्या भी कम दिखाई गई। यह प्रकरण भी तहसील सहसवान के गांव तहरपुर के जहिपुर का मामला है, इसको लेकर 1 फरवरी के लिए एसडीएम सहसवान को ज्ञापन दे चुके हैं भारी भ्रष्टाचार में तहसील सहसवान प्रशासन लिप्त जिला प्रशासन के लिए आज भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन देकर कहा कई तहसीलों में इसी तरह के प्रकरण हैं किसानों के पेड़ों को जबरन कब्जा तहसील प्रशासन कर रहा है, इसको लेकर जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधर ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी नाथ की योजनाओं को खुद प्रशासन फेल कर रहा है, जहां भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन शासन होना चाहिए वहीं खुद ही प्रशासन भ्रष्टाचार में शामिल है। जिला अध्यक्ष ने कहा किसी भी कीमत पर इस भ्रष्टाचार को दबाया नहीं जा सकता किसान के पेड़ों के लिए चकरोड पर दिखाया गया है और उनकी नीलामी की गई है जिन पेड़ों को काटने पर पाबंदी लगी हुई है आखिर ऐसे पेड़ों की नीलामी कैसे हुई, 40 साल पुराने दरखास्त पेड़ काफी कीमती थे फिर उन्हें चंद पैसों में कैसे नीलाम कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के मत के अनुसार जो खेत में फसल बोएगा वही काटेगा, किसान द्वारा पेड़ लगाए गए और तहसील द्वारा काटे इसकी जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा अंधेर नगरी चौपट राजा यह कहावत चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा ऐसे कई मुद्दे हैं जो जिला अधिकारी के संज्ञान में भी है परंतु अभी भी किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है, मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा अब तो माफियाओं का साथ खुलकर दिया जा रहा है। बदायूं में माफिया राज चल रहा है फर्जी पट्टे फर्जी समितियां गठित करके ठेका राजस्व संहिता को दरकिनार लगाते हुए भूमाफियाओं के हवाले सरकारी भूमि व किसानों की भूमि हवाले की गई है। अब भारतीय किसान यूनियन चुप होकर नहीं बैठेगी बड़ा आंदोलन बदायूं में खड़ा किया जाएगा इस अवसर पर जिला प्रमुख महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, सुरेश गुप्ता जिला प्रचार मंत्री, राशिद अब्बासी, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सहादत अंसारी, सुरेश दीवान, चंद्रपाल सिंह, प्रवेश कुमार, ऋषिपाल सिंह यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago