खाने को लेकर बरातियों व जनातियों में संघर्ष, एक की मौत एक घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रामनगर गांव में मंगलवार रात को बरात आई और खाने को लेकर रात में बरातियों और गांव के लोगों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई । मारपीट में एक बराती की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है जहां मृतक बराती के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हत्या, बलवा फैलाने, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा थाना अन्तर्गत रामनगर गांव निवासी बेचन लाल के यहां मंगलवार रात को थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी संदीप पुत्र निवास बरात लेकर पहुंचे रात में अन्य कार्यक्रम के साथ दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाना शुरू कर दिया खाने को लेकर दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों ने उलाहना दिया जिससे लड़की पक्ष के गांव के लोग नाराज हो गये और खाने को लेकर रामनगर गांव निवासी गुड्डू वर्मा सहित अन्य से विवाद हो गया जिसमें लोगों ने मिलकर लाठी डंडे और लोहे के राड से बरातियों को मारा पीटा सुरु कर दिया। जिसमें दूल्हे के रिश्तेदार सोनू आर्य और संजय कुमार घायल हो गया जिसमें आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाबागंज में स्थित अस्पताल में लाया गया। यहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय का इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह बाबागंज चौकी इंचार्ज राम गोविंद वर्मा, नानपारा क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किया और प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राण घातक हमला करने, मारपीट करने, बलवा फैलाने, हत्या करने और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

1 hour ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

2 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago