स्थानीय पुलिस नही की कार्रवाई तो एसपी से मिली पीड़िता न्याय की लगाई गुहार

घटना के तीन दिन बाद भी नही हुई कार्रवाई

तरकुलवा/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर हुए मारपीट में किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।मामले में पीड़िता ने पुलिस को न्याय के लिए तहरीर दी है। लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।उधर किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।क्षेत्र के वृंदावन गांव में विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की दवाब बनाने की बात को लेकर मंगलवार देर रात को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।जिसमे एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगो पर जान से मारने की नियत से हमला बोला दिए।जिसमे एक किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यहां तक कि हमलावर किशोरी के साथ छेड़खानी कर गले से सोने के सीकड़ भी खींच ले गए और जान से मारने की धमकी दे रहे है। मारपीट में पीड़िता की नाबालिक बेटी और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र तरकुलवा ले गए।जहा हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहा किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।मामले में पीड़िता जायदा खातून ने मुकामी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।लेकिन तीन दिन बाद भी कोई तरकुलवा पुलिस कार्यवाही नहीं की।उसके बाद पिडीता जायदा खातून ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

48 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago