बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को भाजपा के नए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का बरहज नगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोशो खरोश के साथ भव्य स्वागत किया।
जबकि बरहज विधान सभा क्षेत्र के भलुअनी, करुअना,गौरा बरहज, भैया बिजौली, बेलडाढ़ ,कपरवार आदि स्थानो पर उनके काफिले को रोक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
नगर आगमन लकडीहटा परमाहंस आश्रम शिक्षा मन्दिर में भव्य स्वागत किया गया, तत्पश्चात उन्होंने कामनहाल मे अपने उद्बोधन मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और 2024 के लिए हम अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।
प्रथम आगमन के दौरान पटेल नगर पश्चिमी निवासी पूर्व व वरिष्ठ जिलाध्यक्ष रामअधार गुप्त के घर पहुंच कर उनका हालचाल तथा आर्शिवचन लिया।
इसी क्रम में नगर पालिका गौरा बरहज मे आशीषवर्धन उर्फ सचीन सिंह के आवास पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नीरज शाही,
उप जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,डा. अजय मिश्र,नगर मण्डल अध्यक्ष अभ्यानन्द तिवारी,श्रीप्रकाश पाल, देहात मंण्डल अध्यक्ष रामजोखन निषाद,काशी पति शुक्ला, पूर्व सभासद सचिन सिंह,नगर मंत्री दीपु तिवारी,पुर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल, राजेश सिंह, मृत्युनन्जय सिंह,भोलू सिंह,विवेक गुप्ता, आरिफ भोलू, शैलेन्द्र जायसवाल, अर्जुन भारती,सभासद रिंकु सिंह,नबाब हुसैन नियाजी आदि उपस्थित रहे।
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…