एक सप्ताह से घड़ियाल की चहल कदम जारी,दहशत

रिओल ने वन विभाग से घड़ियाल को पकड़ने की मांग की

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 स्थित भैंसा पुल के पास देवरिया शाखा नहर किनारे घड़ियाल देख दोपहर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ।तीन दिन तक घड़ियाल भैंसा पुल के पास दिखाई दिया। उसके बाद सोहरौना राजा पुल के पास दिखाई दिया। सातवें दिन सोमवार को वह घड़ियाल अब अहिरौली गांव के पास नहर किनारे दिखाई दिया। उसके बाद मंगलवार को फिर सोहरौना राजा में दिखाई दिया वहीं बृहस्पतिवार को भी पिपरा खादर पुल के पास केले के पेड़ के नीचे बैठा हुआ दिखाई दिया । बीते कई दिनों से इन्ही गावो के नहर के किनारे दिखाई दे रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जा रही है। क्षेत्रीय लोगों में घड़ियाल से भय व्याप्त है। किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है यही डर लोगो को सता रहा है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज निषाद फ़ौजी ने कहा कि कई बार अधिकारियों को इसके बारे मे सूचना दिया जा चुका है लेकिन अभी तक मौके पर कोई पहुंचा नही है lअब्दुल बारी, दिनेश रौनियार, अमरनाथ निषाद, मोहम्मद हकीम,रामसूरत यादव ,शैलेश गुप्ता आदि लोगों ने वन विभाग से घड़ियाल को पकड़ने की मांग की।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

15 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

16 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

16 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

16 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

17 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

17 hours ago