मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया का कर्तव्य से विमुखता को लेकर संजय ने मंडलायुक्त से की शिकायत

बिंदुवार खामियां को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर कार्यवाही की सरकार व शासन से लगाई गुहार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आकंठ भष्टाचार में डूबा देवरिया स्वास्थ्य विभाग पर पर समाजसेवी व पत्रकार संजय विश्वकर्मा ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,देवरिया द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह रहने एवं धनउगाही करने के संबंध में आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत को आधार बनाते अवतगत कराया है।
संजय विश्वकर्मा ने अपने शिकायती पत्र में आस्था हास्पिटल चकियवां रोड, देवरिया एवं न्यू आयुष्मान भारत हास्पिटल न्यू कॉलोनी, देवरिया द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रलोभन देकर मानक के विपरीत अवैध हास्पिटल का संचालन होने की शिकायत किया है यही नही श्री विश्वकर्मा ने पहले भी किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मेरे शिकायत की जांच निम्न बिन्दुओं पर कराया जाए तो दर प्रति दर कलई खुल जाएगी।
श्री विश्वकर्मा ने अपने शिकायती पत्र में जिन अस्पतालो को निशाना बनाया है उसमें प्रमुख रूप से आस्था हास्पिटल चकियवां रोड,देवरिया एवं न्यू आयुष्मान भारत हास्पिटल न्यू कालोनी,देवरिया के प्रबंधक,संचालक एवं मालिक कौन है इसकी जांच करायी जाये। ये ही नही उन्होंने बताया है कि दोनों अस्पताल कितने वर्ग फुट में बने हैं तथा कितने मंजिल हैं, क्या उक्त भवन का नक्शा व्यावसायिक अथवा घरेलू स्तर पर उपलब्ध है। और दोनों अस्पतालों में कितने बेड पंजीकृत हैं, किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। इस प्रकार से देखा जाय तो अस्पतालों में तमाम ऐसे बिंदु है जो गम्भीरता को दर्शाते हैं,जिनकी जांच अति आवश्यक है।
समाजसेवी संजय विश्वकर्मा ने पत्र लिखकर माँग करते हुए कहा कि
उपरोक्त बिन्दुओं की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही किया जाय, ताकि शासन एवं जनता के धन का दोहन न हो सके।सरकार की पारदर्शी नीतियों का उलंघन भी न हो।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

18 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago