सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की घोषणा

मेहुल कुमार, डॉ योगेश लखानी, श्याम सिंघानिया व आयोजक अयूब खान रहे उपस्थित

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
फाउंडर और आयोजक अयूब खान द्वारा सोमवार को मुम्बई के पीवीआर आइकॉन थिएटर में सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की ऑफिशियल घोषणा की गई। इस अवसर पर फाउंडर व आयोजक अयूब खान, सय्यद अहमद, निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार, ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी, श्याम सिंघानिया, निर्देशक जय प्रकाश, अमित ख़ान राइटर , पराग चापेकर सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
इस फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक और ऑर्गनाइजर अयूब खान हैं, उनके साथ सय्यद अहमद भी जुड़े हुए हैं। ये बिल्कुल नए ढंग का और काफी अलग किस्म का फेस्टिवल है जिसमें फ़िल्म कंपटीशन के लिए हर भाषा, हर अवधि की फिल्मों की एंट्री की जाएगी और विनर को सर्टिफिकेट के साथ कैश प्राइज भी दिया जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि इस फ़िल्म फेस्टिवल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में पहलाज निहलानी, श्याम सिंघानिया, गीतकार समीर अंजान, रईस अहमद, जरीना वहाब, कौसर खालिद जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
वहीं इस फेस्टिवल के ज्यूरी सदस्यों में मेहुल कुमार, कोमल नाहटा, संजय मासूम, जितेंद्र वत्स, सुभाष साहू ,पराग चापेकर, राजीव वर्मा, सतलज धीर, सैकत दास, तुषार थोरात , के एस आदित्यमान , सीमा पहवा, अतुल मोहन और अनिल दुबे का नाम उल्लेखनीय है। आज ही इस फ़िल्म फेस्टिवल की वेबसाइट भी लॉन्च की गई।
फ़िल्म जगत में पिछले 4 दशकों से निर्माता निर्देशक लेखक और डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम कर रहे अयूब खान ने कहा कि इस अनूठे फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन मुम्बई के जुहू पीवीआर सिनेमा में 28 और 29 मई 2024 को होगा और 30 मई को अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह बचपन से फिल्मों के शौकीन रहे हैं और फ़िल्म को ही वह अपना सब कुछ मानते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

15 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

15 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

15 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

15 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

16 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago