बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड क्षेत्र पथरदेवा के बंजरिया स्थित मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर्व के अवसर पर बुधवार को स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसे देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।वही शिक्षकों ने बच्चो को क्रिसमस की विशेषता बताई।क्रिसमस ईसाइयों का महत्वपूर्ण त्यौहार है।ईसाई समुदाय के लोग इस त्यौहार को बहुत ही धूम धाम और उत्साह के साथ मनाते हैं।इसी दिन प्रभु ईशा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था।इस दौरान स्कूल के बच्चे सेंटा क्लाज की वेश में आए व सुंदर प्रस्तुतियां दी।और उपहार स्वरूप बच्चो को चॉकलेट्स देकर हर्षित किया।इस मौके पर प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल ने सभी बच्चों ,अभिभावकों, स्कूल स्टाफ को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक बीएन सिंह पूर्व प्रवक्ता जौरा इंटर कॉलेज एवं पूर्व प्रधानाचार्य बंजरिया जूनियर हाई स्कूल ज्योत्सना देवी विद्यालय एवं इआरपी मंत्री शिक्षक संघ ब्लॉक तरकुलवा राजेश सिंह पटेल, प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल, प्रिंसिपल अर्चना मैम ने बच्चों का प्रोत्साहन किया।इस मौके पर शिक्षक अंगद चौरसिया, खुर्शीद अनवर, आकाश गौतम ,राजकुमार यादव, जैनुद्दीन खान,पवन केसरी,चंद्रकला सिंह, तहजेबा खातून,पूजा यादव, प्रतिभा सिंह, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहे।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…