रुचि के अनुसार करियर का चयन करें, अवसरों की कोई कमी नहीं: डीएम

करियर गाइडेंस मेला, जिला गणित-विज्ञान मेला, टीएलएम प्रदर्शनी एवं 2D-3D आर्ट्स-हस्तशिल्प प्रदर्शनी संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में मंगलवार को करियर गाइडेंस मेला, जिला गणित-विज्ञान मेला, टीएलएम प्रदर्शनी एवं 2D-3D आर्ट्स-हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मेले में छात्राओं ने भौतिकी, रसायन, गणित एवं विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित प्रायोगिक मॉडल प्रस्तुत किए। कलर चेंज एक्सपेरिमेंट, न्यूटन का कलर डिस्क, बबल व सरफेस टेंशन प्रयोग, बलून एक्सपेरिमेंट, टूथपेस्ट चेक एक्सपेरिमेंट तथा बाइनरी नंबर गेम, पीरियोडिक टेबल गेम विशेष आकर्षण का केंद्र बने। वहीं कैरियर हब में 500 करियर कार्ड का प्रदर्शन किया गया।
टीएलएम प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान एवं उर्दू विषयों की शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शित की गई। छात्राओं द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट और हस्तनिर्मित मधुबनी पेंटिंग ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आज के समय में करियर की अनेक संभावनाएं हैं। बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर उसी में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं ने जिलाधिकारी से सीधे संवाद कर अपने प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर पाकर छात्राएं उत्साहित दिखीं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. सबीहा मुमताज़, जिला समन्वयक, विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

7 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

7 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

7 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

7 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

8 hours ago