समर कैम्प के माध्यम से बच्चों में हुआ बौद्धिक क्षमता का विकास- बीईओ

समर कैम्प में बच्चों ने दिखाया जोश, रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शासन के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विकासखण्ड दुदही के 60 उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक समर कैम्प का आयोजन किया गया। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक संचालित इस कैम्प में ग्रामीण अंचल के लगभग 1700 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समर कैम्प के दौरान खेल, गायन, नृत्य, रंगोली, मेहंदी व कला क्राफ्ट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अत्यधिक उत्साह व रचनात्मक ऊर्जा का प्रदर्शन किया। कैम्प का सफल संचालन विकासखण्ड दुदही में कार्यरत शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों द्वारा किया गया। समर कैम्प के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभातचंद राय ने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता का विकास हुआ है। इस सफल आयोजन के लिए मैं समस्त अध्यापकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को धन्यवाद देता हूं। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर कराया जाएगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, विद्या सिंह, शिवशंकर तिवारी, नूर मोहम्मद, अजय कुमार, अनिल कुमार, अज़ीमुल्लाह अंसारी, अनन्त अग्रवाल, जनार्दन प्रजापति, राकेश कुशवाहा, अजीत, गिरिजेश गौतम, रहमतुल्लाह सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago