बड़े मंगल पर सीएमओ कार्यालय में भंडारा

हनुमान पूजन व कन्या भोज से हुई शुरुआत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने विधिवत हनुमान पूजन कर एवं कन्या भोज करवा कर की। भंडारे में श्रद्धालुओं और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सुबह से ही सेवा भाव का माहौल बना रहा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन हर साल बड़े मंगल पर श्रद्धा व भक्ति के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की कृपा से सभी रोगमुक्त रहें, यही कामना है। भंडारे में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभी भी भंडारे में भक्ति भाव से प्रसाद वितरण जारी है। इस मौके पर सीएमओ कार्यालय के समस्त स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

22 minutes ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

41 minutes ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

51 minutes ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

59 minutes ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

1 hour ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

12 hours ago