डीएम ने किया केंद्रीय विद्यालय के संचालन संबंधी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

संचालन संबंधी तैयारियों को समय से पूर्ण करने का दिया निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय के प्रथम सत्र के संचालन के संदर्भ में आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धनेवा धनेई का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन के संदर्भ में चल रही तैयारियों को देखा। उन्होंने ईओ नगर पालिका को कक्षाओं से शौचालय तक इंटरलॉकिंग करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे परिसर की सफाई और समतली करण का भी निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में पैक फेड द्वारा बनाए जा रहे कंप्यूटर लैब और यूपी सिडको द्वारा बनाए जा रहे मल्टी पर्पज हाल का निर्माण कार्य बंद होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों संस्थाओं के एक्सईएन को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही अवशेष कार्यों को जुलाई तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों से प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ली और उनकी अपनी समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत कनेक्शन हेतु झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया और एक्सईएन विद्युत से संपर्क कर तत्काल विद्युत संयोजन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीआईओएस पी.के. शर्मा, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार, सीएमएम डूडा आनंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

15 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago