स्वीमिंग पूल की तलाश में निकले बच्चों का तालाब में डूब कर मौत

बलरामपुर,(,राष्ट्र की परम्परा)।
बलरामपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एमएलके कॉलेज छात्रावास में स्थित निर्माणाधीन तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के भलुहिया गांव निवासी विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे सार्थक (14) और पार्थ (10) बुधवार को गांव के तीन अन्य साथियों – अयांशु उपाध्याय (14), रूद्रांश उपाध्याय (15) और धीरेंद्र उपाध्याय (13) – के साथ शहर में स्वीमिंग पूल की तलाश में निकले थे। उन्हें स्वीमिंग पूल की जानकारी नहीं मिली, तो एमएलके कॉलेज छात्रावास परिसर में निर्माणाधीन तालाब को देखकर वहीं नहाने का निश्चय कर लिया।
दोपहर करीब दो बजे सभी बच्चे तालाब में नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गये। गहराई का अंदाजा न होने के कारण अचानक पानी में डूबने लगे। इस दौरान तीन बच्चे तो किसी तरह संघर्ष करके तालाब से बाहर निकल आये और भागकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपने दो साथियों के डूबने की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले। मृतकों की पहचान विवेक उपाध्याय के पुत्र सार्थक (14) और पार्थ (10) के रूप में हुई। दोनों सगे भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप बेसुध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बच्चों की डूबने से मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे ने पूरे इलाके में गम का माहौल बना दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

44 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

46 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

50 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

2 hours ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago