प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग में मण्डल की टीम हेतु जनपद स्तरीय टीम का चयन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 बॉक्सिंग एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 से 06 जून , 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु मऊ का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 30 मई, 2025 को सायं 04ः00 बजे से जिला खेल कार्यालय, डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में किया जायगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2009 के बाद या 31.12.2025 के मध्य होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई स्कूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक/बालिका वर्ग बॉक्सिंग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग खिलाडियों का मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 31 मई, 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ सम्पन्न कराया जाएगा। मण्डल स्तर पर चयनित जूनियर बालक/बालिका खिलाड़ी दिनांक 03 से 06 जून, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
भार वर्ग (बालक/बालिका) 44 किग्रा0,46 किग्रा0,48 किग्रा0, 50 किग्रा0, 52 किग्रा0, 54 किग्रा0, 57 किग्रा0, 60 किग्रा0, 63 किग्रा0, 70 किग्रा0, 75 किग्रा0, 80 किग्रा0 एवं 80 किग्रा0 से अधिक विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर प्राप्त कर सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाकपा ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाकपा एवं खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला काउंसिल सदस्य दर्शन…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल और ऊर्जा संरक्षण जागरूकता अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक…

7 hours ago

विद्युत तार टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,जेई ने दिया अगले महीने तार बदलने का आश्वासन

ग्रामीणों ने कहा अगले महीने तार नही बदला तो होगा जोरदार आंदोलन सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की…

7 hours ago

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव को भेजा मांग पत्र

पटना(राष्ट्र की परम्परा)l शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश अवधि में शिक्षकों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप…

8 hours ago

कौशल विकास शिविर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) की ओर से तुर्कमानपुर स्थित…

8 hours ago

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

19 hours ago