सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारत स्काउट एवम गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संचालित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जननायक प्रशिक्षण संस्थान मिड्ढा में किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में एक बार फिर ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ज्ञानकुंज एकेडमी के पल्लवी (कैप्टन टीम ए) को प्रथम, अमन मद्धेशिया (कैप्टन टीम बी) को द्वितीय तथा भरत यादव व अनामिका तिवारी (कैप्टन टीम सी) को तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने बच्चों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह अनुशासन व कुछ नया करने की जिज्ञासा का परिणाम है। प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह ने शारीरिक प्रशिक्षक कैप्टन ऋतु सिंह को विशेष धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या शीला सिंह, शारीरिक प्रशिक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…