शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में थिरके बच्चे

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के प्राथमिक विद्यालय सकरा पर शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अपनी कक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल प्रदान कर हौसला बढ़ाया।अपने संबोधन में उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की की चर्चा करते हुए अभिभावकों से अपने छः से चौदह वर्ष के पाल्यों का प्रवेश निकटवर्ती परिषदीय विद्यालय में कराने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में उच्च कोटि के शैक्षिक माहौल को सृजित करने में हर तरह का सहयोग प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान द्रोणाचार्य मौर्य ने किया।इस दौरान बिकाऊ प्रसाद मौर्य, वीरेन्द्र सिंह (प्र.अ.),अमीन अज़हर, उदयभान सिंह,पूनम मौर्या, जनार्दन मौर्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

8 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

15 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

17 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

18 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

26 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

1 hour ago