स्काउट गाइड की प्रशिक्षण से बच्चे होते हैं अनुशासित- इम्तियाज सिद्दीकी

तरकुलवा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड पथरदेवा के मदरसा इस्लामिया महुवारी पथरदेवा में मंगलवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका समापन समारोह मंगलवार को मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि पथरदेवा नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह और विशिष्ट अतिथि पार्टी पॉइंट के प्रोपराइटर इम्तियाज सिद्दीकी रहे। इस प्रशिक्षण में प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान और तृतीय सोपान के स्काउट , गाइडों ने प्रतिभा किया । इस दौरान कैंप बनाए और मंकी पुल आदि बनाकर विद्यालय के प्रांगण को सजाया। मुख्य अतिथि ने कैंप का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों से सवाल जवाब किया बच्चन सवाल का जवाब संतोष जनक उत्तर दिया। मुख्य अतिथि बहुत प्रभावित हुए और संबोधित करते हुए कहां कि यहां के आशाताजाक्राम और स्काउट गाइड के प्रशिक्षक बहुत ही काबिले तारीफ है। जो पिछड़े हुए इलाके में गरीब बच्चों को पढाने का काम करते हैं और देश के प्रति समर्पित होने की भावना को इस गाय स्काउट गाइड के माध्यम से जागने का काम कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा इस विद्यालय के बच्चे बहुत होनहार और अनुशासित हैं। स्काउट गाइड की प्रशिक्षण से बच्चे अनुशासित होते हैं। इस दौरान मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अमारुद्दीन सिद्दीकी, समसाद अहमद,मंजूर हसन, मेराज खान ,अब्दुल हकीम, वसीमुल्लाह, सज्जाद अहमद, मुख्तार अंसारी ,मोहम्मद रईस अहमद, कमरुद्दीन अंसारी, सद्दाम हुसैन, जहीरूद्दीन अंसारी, एहसानुलहक, बरकतुल्लाह ,प्रशिक्षक अनवर अंसारी, यूनुस अंसारी, मौजूद रहे। सभा का संचालन अनवर अंसारी ने की।

Editor CP pandey

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

3 hours ago