श्रम विभाग द्वारा अभियान चला कर मुक्त कराये गये बाल श्रमिक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशानुसार श्रम विभाग के नेतृत्व में एएचटीयू यूनिट, एसजेपीयू यूनिट, प्रथम संस्था और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम हुजू़रपुर बाज़ार में सघन रुप से बालश्रम उन्मूलन अभियान संचालित कर तीन बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया और सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

उक्त जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिज़वान खान ने बताया कि अवमुक्त कराए गए बच्चों की आयु व चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिज़वान खान ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या रू 50000=00 तक का जुर्माना तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या रू 10000=00 तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। रिज़वान खान ने जनपदवासियों से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों व किशोरों से काम न लें।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान व विंध्याचल शुक्ला के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान चंद्रेश यादव, आशुतोष यादव, प्रीति पांडे और रानी पाल, नेहा यादव, राकेश चौबे, शिवनाथ मिश्र, पवन यादव, अवधेश मिश्रा और अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

8 minutes ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 minutes ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

15 minutes ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

23 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

1 hour ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

3 hours ago