देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बताया है कि उक्त वीडियो में जयदेवी तिवारी, निवासी ग्राम कपरवार नौका टोला, थाना बरहज द्वारा लगाए गए आरोप पूर्णतया तथ्यहीन, निराधार एवं भ्रामक हैं। जयदेवी तिवारी एवं उनके परिजनों के मध्य देवरिया रामनाथ में आराजी नंबर 165, रकबा 0.113 हेक्टेयर पैतृक भू-संपत्ति को लेकर विवाद है, जिसके समाधान के लिए 11 जुलाई को नायब तहसीलदार सदर एवं 25 जुलाई को एसडीएम सदर द्वारा प्रयास किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वयं उनके द्वारा 20 जुलाई को मौके का निरीक्षण कर आम सहमति एवं बातचीत के माध्यम से भूमि विवाद का समाधान करने का प्रयास किया गया, किंतु, पक्षकारों में सहमति नहीं बन सकी। जिला प्रशासन द्वारा बातचीत के माध्यम से पारिवारिक भू-संपत्ति विवाद के समाधान के लिए यथोचित प्रयास किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि उक्त आराजी भूमिधरी सहखातेदारी की भूमि से संबंधित है एवं आबादी क्षेत्र में स्थित है, जिस पर आवेदिका के चाचा काबिज हैं अतः आवेदिका को अवगत करा दिया गया है कि प्रकरण में नियमानुसार न्यायालय में वाद दाखिल कर अनुतोष प्राप्त करें।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…
Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…
✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…