मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर की पूजा-अर्चना, जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर प्रवास गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अध्यात्म, सेवा और जनसंवाद से परिपूर्ण रहा। दिन की शुरुआत उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना से की। उन्होंने गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने गुरुओं—महायोगी गुरु गोरखनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी की समाधियों पर जाकर पुष्प अर्पित किए और नमन किया।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी से संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक संवाद किया और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जनप्रतिनिधि और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण समाधान मिले। उन्होंने कहा, “जनता की समस्या का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है और यही सच्ची जनसेवा है।”

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जमीन विवाद, स्वास्थ्य उपचार, सुरक्षा, पेंशन, नौकरी और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिन पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

गुरु पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आध्यात्मिक परंपराओं को भी जीवंत किया और सेवा व जनकल्याण के आदर्शों को मजबूत करने का संदेश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

8 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

8 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

11 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

11 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

11 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

11 hours ago