बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इसी क्रम में जनपद के चितबड़ागांव (फिरोजपुर ) में बने 50 शैय्यायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री ने किया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण चितबड़ागांव (फिरोजपुर) के आयुष अस्पताल परिसर में दिखाया गया।
जिलाधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
लोकार्पण के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने आयुष हॉस्पिटल का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था पैकफेड के अधिशासी अभियंता को आचार संहिता लागू होने से पहले तक अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने करने का निर्देश दिया।साथ ही कहा कि अस्पताल में अध्यक्षिका की नियुक्ति हो चुकी है। इसीलिए उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर इस अस्पताल के ओपीडी को चालू कर दिया जाए।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…