मुख्यमंत्री ने जिले में 477.46 करोड़ की 233 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

स्टालों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
प्रदेश के सभी जनपद होगें मेडिकल कालेज युक्त
-त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी का किया उद्घाटन


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज पथरदेवा में त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होने 477.46 करोड़ रुपये की 233 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जिसमें 90 परियोजनाये लोकार्पित एवं 143 का शिलान्यास किया जाना सम्मिलित है।
उन्होने इस दौरान किसान कोे स्वीकृति प्रमाण पत्र, टूलकिट, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी प्रदान किए। प्रगतिशील किसानों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा 2 बच्चों का अन्नप्राशन एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिये स्व. रविन्द्र किशोर शाही की 40 वी पुण्य तिथि पर उन्हें स्मरण करने के लिए यहां हम सभी उपस्थिति हुए है। उन्होने स्व. रविन्द्र किशोर शाही को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ऐसे महापुरुषो के जीवन आदर्शो व सपने को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। देश व प्रदेश के अन्दर बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। जब राष्ट्र की भावना को छूने से लोग परहेज करते थे, उस समय स्व. रविन्द्र ने घर- घर राष्ट्रवाद को पहुॅचाने का कार्य किया। आज उनके सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज की गयी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से यहां समग्र विकास होगा। यह जनपद देवरहा बाबा के तपोभूमि की पहचान रखती है ऐसे तपस्वी के नाम से देवरिया के मेडिकल कालेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया। कुशीनगर, महाराजगंज में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। सिद्धार्थनगर व बस्ती में भी मेडिकल कालेज स्थापित हो चुका है। सरकार का प्रयास है सभी जनपदों में एक-एक मेडिकल कालेज स्थापित हो। किसानो की आशाओं पर सरकार खरा उतरने का कार्य कर रही है और सरकार उनके साथ खडी है। बाढ आपदाओं से हर पीड़ितत तक राशन किट आदि पहुंचना चाहिये। किसानो के फसल क्षति का आकलन कर उसका मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। उप्र मे अच्छी भूमि और पर्याप्त जल संसाधन है। नवीन तकनीकी व अच्छे बीज को अपनाकर किसान अपनी आमदनी का उत्पादकता को बढा सकते है। हमारी धरती सोना उगलने का कार्य करेगी। हमे तकनीकी पर कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था भी बेहतर है। सरकार आपराध और आपराधियों पर जीरो टोलरेन्स पर कार्य कर रही है। प्रदेश में आपराध और आपराधियों का कोई स्थान नही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याकारी योजनाये संचालित हुई है। गरीबो, पीडितो, वंचितो सहित सभी वर्गो तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुॅच रहा है। महापुरुषों के आज एक-एक सपने पूरे हो रहे है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहीदों को श्रद्धन्जलि दी जा रहा है। इसके पहले पथरदेवा में डिग्री कालेज की मांग की गयी थी, जिसे पूरा किया जा चुका है। साइन्स कालेज की मांग को भी पूरा किया जायेगा। हमारे किसानो को प्राकृतिक खेती व आधुनिक खेती करनी चाहिये, प्रदर्शनी में तकनीक व उन्नतशील बीजो के प्रदर्शनी लगायी गयी है, इसका कृषक जानकारी रखे और वे अपने खेती में अमल भी करें। गुणवत्तायुक्त उत्पादन से मारकेट में भाव अच्छा मिलेगा। दुनिया में यहां की सब्जी व फल जाता है तो आमदनी बढेगी। एफपीओ पर और सक्रियता से कार्य करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम को संचालित करना होगा। इस नीति से अनेक अवसर प्रदान किया जा सकता है। पशुपालन एवं अन्य कृषि विविध आयामो को अपनाकर कृषक अपनी आमदनी बढा सकते हैं।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने साल ओढाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद विजय कुमार दूबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. धमेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, मोहन वर्मा, विवेवकानंद पाण्डेय, सुरेन्द्र कुशवाहा, डा असीम कुमार, मनीष जायसवाल, विनय कुमार गौड, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
rkpnews@somnath

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

1 hour ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

2 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

3 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

3 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago