मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया समीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में चल रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की पुनरीक्षण कार्यों में लगाए गए लेखपाल और बीएलओ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए डोर टू डोर मतदाताओं के घर पहुंच कर जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में ईमानदारी के साथ दर्ज करें हीला हवाली करने वाले बीएलओ के ऊपर कड़ी नजर संबंधित अधिकारीगण बनाए रखें अमूमन देखने और सुनने में आता है कि बीएलओ अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन नहीं करते हैं जिसकी वजह से अधिकारियों व चुनाव आयोग को उनके दायित्वों के वजह से खामियाजा भुगतना पड़ता है संबंधित अधिकारीगण अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों में लगाए गए बीएलओ के दायित्वों का निर्वहन व उनके कर्तव्य का दायित्व समझाएं और उनसे उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का अपने स्तर से समीक्षा कर अवलोकन करें जिससे सही तरीके से संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संपादित किया जा सके साथ में ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद संबंधित अधिकारीगण को बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन शतप्रतिशत किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ एसडीएम सहजनवा सुरेश राय एसडीएम गोला रोहित मौर्य एसडीएम चौरी चौरा शिवम सिंह सदर तहसीलदार विकास सिंह उप निर्वाचन अधिकारी बीके मौर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

55 seconds ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

12 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

18 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

22 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

25 minutes ago