मुख्य विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में लोक निर्माण द्वारा सड़को के निमार्ण व मरम्मत कार्य, कृषि विभाग की किसान सम्मान निधि,फसल बीमा, विद्युत कनेक्शन व बिजली बिल बकाया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा संचारी रोग नियंत्रण हेतु हर घर पर दस्तक, व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यो में त्वरित कार्यवाही, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण, खाद्य रसद एवं वितरण तथा उचित दर विक्रेताओं की दुकान आवंटन,खादी ग्रामोद्योग द्वारा स्वरोजगार तथा सुविधाएं उपलब्ध कराना,जिला पंचायत राज द्वारा सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण,साफ सफाई, कन्या सुमंगला तथा सामूहिक विवाह योजनांतर्गत लाभार्थियों की भुगतान सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आर ई एस अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़को के निर्माण में मानक व सुरक्षित कार्य कराये जाय जिससे सड़क बजबूत हो,अगर मानक में अनियमितता पायी जाय तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाय। कन्या सुमंगला में 483 आवेदनों की सत्यापन लम्बित होने पर सी डी ओ द्वारा निर्देश दिया गया कि ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द सत्यापन कराया जाय। खाद्य एवं रसद की दुकान आवंटन की 20 प्रस्ताव में 12 दुकानो का आवंटन किया जा चुका है 08 पर कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय,पी डी रामदरश चौधरी,डी एस टी ओ अजय कुमार श्रीवास्तव,कृषि अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago