बांग्लादेश से भारत के लिए गोल्ड जीत कर लौटी की हिना ख़ातून का मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ़ फुटबॉल (अंडर 19) वीमेन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम से डिफेंडर के रूप में खेल रही देवरिया के पथरदेवा विकासखंड की मझौवा गाँव की बेटी हिना ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने हिना और उनके कोच जय प्रकाश राव से विकास भवन में मुलाक़ात कर सम्मानित किया। हिना ख़ातून इससे पहले भी अंडर 14 और अंडर 17 भारतीय वुमेन फु टबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना से उनकी ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं (डाइट , इक्वीपमेंट्स आदि) के बारे में जानकारी ली और अवश्य मदद हेतु आश्वासन दिया।मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, ज़िला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडेय तथा ज़िला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय को ग्राम पंचायत में स्थलीय निरीक्षण कर खेल सुविधाओं के विकास हेतु निर्देशित किया ।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना ख़ातून को फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में खेलने हेतु शुभकामनाएँ दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

13 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

14 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

14 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

14 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

14 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago