छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, की लोक मंगल की कामना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ में व्रतियों का उत्साह चरम पर है। रविवार की शाम गाजा-बाजा व डीजे की धुन के साथ छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। दोपहर बाद 03:00 बजे से ही घाटों पर भक्तों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया था।

हर ओर रही छठी मैया के गीतों की गूंज
सिर पर फल-फूल आदि से लदे टोकरी या सूप लेकर भक्त घाटों पर पहुंचे। इस दौरान छठ गीतों से वातावरण गूंजता रहा। जहां पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। तत्पश्चात पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं सोमवार की अल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया जाएगा।

लोकआस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को खरना मनाया गया जबकि रविवार की शाम व्रतियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह को दूसरा अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व समाप्त हो जाएगा।
       अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कुछ व्रतियों ने अपने घरों पर ही अस्थाई पोखरा बना कर जल दिया तो कुछ ने घर की छतों पर भागवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कियाl
rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

6 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

8 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

8 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

9 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

16 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

19 hours ago