राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए नमूने, रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देवरिया में एक विशेष अभिसूचना आधारित कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, विनय कुमार सहाय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस अभियान के अंतर्गत रामलीला मैदान रोड स्थित एक थोक खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव द्वारा पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही, उसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पनीर विनिर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार द्वारा पनीर का एक अन्य नमूना जांच हेतु लिया गया।
दोनों नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…