एलएलबी परीक्षा में चिट के सहारे नकल, देवरिया कॉलेज ने दिखाया कड़ा रुख

कानून की पढ़ाई और नकल का खेल! देवरिया के सन्त विनोबा पीजी कॉलेज में एलएलबी छात्र रंगे हाथों पकड़ा गया, तुरंत हुआ निलंबित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।उच्च शिक्षा और विधि जैसे गंभीर विषयों में ईमानदारी की अपेक्षा सबसे अधिक होती है, लेकिन देवरिया के सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को हुई घटना ने शिक्षा प्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एलएलबी तृतीय सेमेस्टर कंपनी लॉ परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल परीक्षा से निष्कासित और निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें –पंचायत चुनावों में NOTA की मांग हाईकोर्ट पहुंची, बैलेट पेपर पर नाम छापने की भी अपील

सूत्रों के अनुसार, सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या–1 में तैनात कक्ष निरीक्षक की नजर एक परीक्षार्थी की हरकतों पर गई। निरीक्षण में पाया गया कि छात्र ने उत्तर पुस्तिका के बीच चिट छिपाकर उत्तर लिखने का प्रयास किया। मामले की पुष्टि होते ही परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रो. अर्जुन मिश्र को इसकी जानकारी दी गई। केंद्राध्यक्ष ने बिना किसी देरी के छात्र को रस्टिकेट करने का निर्देश जारी किया।

ये भी पढ़ें –कौन बनेगा प्रदेश भाजपा: पार्टी में हलचल तेज

इस पाली में 122 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 121 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नकल पकड़े जाने की कार्रवाई के बाद परीक्षा कक्ष में मौजूद सभी छात्रों में अनुशासन और सतर्कता का माहौल और अधिक मजबूत हो गया।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल और किसी भी प्रकार की शैक्षणिक अनियमितता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। परीक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह घटना न केवल छात्र की गलती को उजागर करती है, बल्कि शिक्षा जगत में बढ़ते अनुशासनहीन रवैये पर भी प्रकाश डालती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एस्प्रा शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर…

5 minutes ago

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

5 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

7 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

7 hours ago