बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को कायाकल्प योजना के तहत तीन सदस्यीय टीम द्वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रमुखता से अस्पताल में साफ सफाई एवं दवाइयों की रखरखाव को देखा गया, जिसमें सब कुछ ठीक ठाक रहा।
आपको बताते चले कि मंगलवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का कायाकल्प योजना के तहत, जांच करने के लिए सिद्धार्थनगर से तीन सदस्यीय टीम आयी, टीम द्वारा सबसे पहले अस्पताल के वार्डो में रखे बेडो का निरीक्षण किया गया, उसके बाद सीएचसी के कर्मचारियों की मरीजो के साथ व्यवहार कुशलता एवं मरीजों को दी जाने वाली औषधी का निरीक्षण करते हुए, उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियो के विषय मे जानकारी प्राप्त किया गया।
अस्पताल में उपस्थित मरीजो ने कायाकल्प टीम से बताया कि, यहां पर जो सरकारी सुविधाएं आती है, वह हम लोगों को दिया जाता है।
तीन सदस्यीय जांच टीम में मुख्य रूप से अनुप कुमार डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी कंसल्टेंट के साथ अमरनाथ व अभिषेक कनौजिया मौजूद रहे।जबकि जॉच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल, डॉक्टर बी एन यादव नेत्र विशेषज्ञ, के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…
संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…