पुलिस ने सम्भाला मोर्चा मौके पर पहुँचे आला अधिकारी
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रोडवेज के पास स्थित शिव प्रतिमा को बीती रात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सुबह जब स्थानीय लोगों ने शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त पाया तो वे आक्रोशित हो उठे।
सूचना मिलने पर सीओ सदर गोपाल स्वरूप बाजपेयी व थानाध्यक्ष मुबारकपुर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए, मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है पुलिस मौके पर डटी हुई है और घटना की जाँच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस मामले को लेकर अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल ने स्थानीय थाना पर प्रार्थना पत्र दिया है, पत्र में लिखा है कि इस प्रतिमा को तोड़ कर हिंदू जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाइ गयी है इसलिए सख्त कार्रवाई की जाए । वही विवेक रानू शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि कल रात 10:12 की संख्या में लोग जा रहे थे उसी में कुछ लोगों ने शरारत करते हुए शिव शंकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोषियों को जल्द से जल्द पुलिस पकड़े और सख्त कार्रवाई करें तभी यहां पर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वही मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी फोर्स तैनात की गई है
इस अवसर इस अवसर पर भाजपा नेता हाजी अब्दुल मुक्तादिर उर्फ हाजी पल्लू, विशाल जायसवाल उर्फ जिम्मी,राजू जायसवाल, पवन जायसवाल, विपिन ओझा, आशू , प्रकाश सोनकर सहित हिन्दू संगठन के लोग मौजूद थे।
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…
महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…