शहीद सीआरपीएफ जवान के परिवार में मचा कोहराम

हवलदार के पद पर तैनात था सीआरपीएफ जवान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी गिरीश चंद्र तिवारी सीआरपीएफ हवलदार की बुधवार सुबह भोपाल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। सम्मान के साथ मध्य प्रदेश से हवलदार का शव जिले के लिए गुरुवार को रवाना होगा। सीआरपीएफ जवान की मौत हार्ट अटैक से होना बताई जा रही है। वहीं अन्य तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने मृतक जवान के परिवार को कार्यालय बुला लिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के हंसुआ पारा दसौती गांव निवासी गिरीश चंद्र तिवारी (41) पुत्र जय करन तिवारी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी मध्य प्रदेश के भोपाल में थी। सीआरपीएफ हवलदार के भाई रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह घर पर भाई के मौत की सूचना दी गई। भाई के मुताबिक ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ हवलदार की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। उधर मध्य प्रदेश प्रशासन द्वारा बहराइच डीएम को घटना से अवगत कराया गया। तभी से मातम पसर गया।

कल सम्मान के साथ भेजा जाएगा शव

सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत से क्षेत्र में शोक है। हवलदार की पत्नी सविता तिवारी द्वारा पत्र लिख कर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ हवलदार का शव जिला मुख्यालय के लिए भेजा जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

1 hour ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

3 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

4 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago