नेशनल बोर्ड ऑफ हॉयर मैथेमेटिक्स के चेयरपर्सन ने किया विद्यार्थियों से संवाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में नेशनल बोर्ड ऑफ हॉयर मैथेमेटिक्स के चेयरपर्सन प्रो. दीपेन्द्र प्रसाद ने गणित एवं सांख्यिकी विभाग के शोध, स्नातकोत्तर एवं स्नातक के विद्यार्थियों से रूबरू हुए और गणित विषय के नए आयामों एवं उनके अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की तथा गणित विषय में मिलने वाली विभिन्न फेलोशिप के बारे में अवगत कराया। प्रो. दीपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय का गणित विभाग भारत के ख्यातिलब्ध विभागों में से एक है। यहां पर अनेकों प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की एक लंबी परंपरा रही है। साथ ही प्रो. प्रसाद ने विभागीय सुविधाओं का अवलोकन करते हुए पुस्तकालय की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों से गणित के विकास में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी प्रो. प्रसाद जैसे ख्यातिलब्ध विद्वान को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. विजय शंकर वर्मा सहित विभाग के सभी शिक्षकगण, अंतर्राष्ट्रीय शोध छात्र जनता राउत, डॉ हर्षिता कौशिक एवं गणित के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

56 minutes ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

3 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

4 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

4 hours ago