चेयरमैन ने विद्युत् आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रूपईडीहा नवसृजित नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने बिगड़ी विद्युत् आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर्स उपलब्ध कराने की मांग की है। चेयरमैन ने बताया कि पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा एवं शहरी विकास मंत्री ए. के. शर्मा के प्रयासों से रूपईडीहा नगर पंचायत का गठन हो सका था जिसके लिए उन्हें कोटिश: धन्यवाद ज्ञापित किया है।
साथ ही अवगत कराया है कि नवसृजित नगर पंचायत में बिजली की समस्या सबसे ज्यादा है, नगर में ट्रांसफार्मर्स जल जाने पर उसे बदलने में दो से तीन दिनों का समय लग जाता है इन दिनों इस भीषण गर्मी में रुपईडीहा की जनता का बुरा हाल हो जाता है ।
इसलिए नगर पंचायत रूपईडीहा को 600 केवीए एवं 400 केवीए के दो मोबाइल ट्रांसफार्मर्स उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है, चेयरमैन ने कहा कि मुझे पूरी आशा है कि ऊर्जा मंत्री मेरी इस मांगपत्र पर विचार करते हुए रुपईडीहा को जल्द से जल्द मोबाइल ट्रांसफार्मर्स उपलब्ध करवा देंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

1 hour ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

1 hour ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

2 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

3 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago