शिक्षकों ने मृतक शिक्षामित्र के परिजन को सौंपी अहैतुक सहायता राशि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌ पयागपुर शिक्षामित्र की आकस्मिक निधन पर शिक्षकों ने अहैतुक सहायता राशि देकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
प्राथमिक विद्यालय सेवढ़ा में कार्यरत शिक्षामित्र सरिता मिश्रा का बीते सप्ताह आकस्मिक निधन हो गया। मृतक शिक्षामित्र का एक बेटा आदित्य है,परिवार पर आये असमय संकट को देखते हुए साथी शिक्षामित्रों ने शिक्षकों का सहयोग लेते हुए पीड़ित परिजनों के मदद के लिये चालीस हजार तीन सौ पचास रुपये की राशि एकत्र कर मृतक शिक्षामित्र के पुत्र आदित्य मिश्रा को सांत्वना स्वरूप सौंपी।
मृतक शिक्षामित्र सरोज मिश्रा समायोजन निरस्त होने के बाद से ही भविष्य को लेकर चिंतित रहती थीं। बीते सप्ताह उनकी अचानक तबियत बिगड़ी परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय गये जहां पर उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।
उनकी असमय मृत्यु की खबर से समूचे विकास क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया ।शिक्षक और शिक्षामित्रों के संगठनों ने शोक सभा आयोजित कर मृतक शिक्षामित्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार को अहैतुक सहायता देने का आह्वान किया, जिसके क्रम में गुरुवार को शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षामित्रों ने मृतक शिक्षामित्र के घर जाकर एकत्र की गयी सहायता राशि को मृतक शिक्षामित्र के बेटे आदित्य को सौंपा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वृजेश तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री गोपाल शुक्ल, शिक्षक नेता विनोद पाण्डेय, दीनानाथ दीक्षित, चंद्रशेखर तिवारी, शिक्षक राकेश यादव, मंगल शर्मा, कृष्णावती, रामधीरज, विजय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

47 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago