महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को नौतनवां नगर में प्रथम आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी का नगर में आशीर्वाद जन यात्रा निकाला गया । इस अवसर पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी व सभासद के साथ नगर के गणमान्य नागरिक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थको ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इसके उपरांत चेयरमैन के साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थक पुराने नौतनवां चौराहे से पैदल चलकर नगर के लोगों से आशीर्वाद लेते हुए हनुमान चौक, अस्पताल चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचें। जगह-
जगह पर लोगों ने चेयरमैन को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय पर भाजपा के नगर कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर बृजेश मणि त्रिपाठी का ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, अजय अग्रहरि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेता बच्चूलाल चौरसिया, दिवाकर मिश्रा, किशोर मद्धेशिया ,रवि त्रिपाठी, सभासद अनिल मद्धेशिया, लल्लू जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, अशोक रौनियार, राहुल दुबे, जयप्रकाश मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अजय जायसवाल ,गौरी शंकर जायसवाल, मनोज कसौधन सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थकों
उपस्थित रहें ।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…