खजनी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )क्षेत्र के खेतों में खड़ी फसल की आगजनी को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने जहां 15 अप्रैल तक स्ट्रा रीपर (भूसा बनाने वाली मशीन) पर रोक लगा दी है,वही संचालक जिलाधिकारी के आदेश को ताक पर रख तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से भूसा बनाने वाली मशीन चला रहे हैं।
बताते चलें कि मंगलवार लगभग सुबह लगभ 10 बजे बिगही के दक्षिण व डेवड़ार तुला के उतर एवं टिकरिया नाथ सिंह के पश्चिम सिवान में एक नहीं दो-दो भुसा बनाने वाली मशीन खेतों में चलती देखी गयी।ग्राम पंचायत खजूरी के दक्षिण एवं भेउसा ग्राम पंचायत के भैसहिया गांव के उत्तर सिवान में खेतों भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी।इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक ने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं चौंकी इंचार्जों को निर्देश दिया गया है कि रोक के बावजूद अगर तहसील क्षेत्र खेतो में भूसा मशीन चलती दिखाई दें तो संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…