बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l पयागपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पुस्तक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित कीl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम सुन्दर श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष शैक्षिक सत्र शुरू होते ही बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरण किया जा रहा हैl इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। श्याम सुन्दर श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें वितरित की जा रही है ,जिससे वे पढ़ लिख कर आगे बढ़े और सभ्य समाज के निर्माण में अच्छे नागरिक के रूप में सहयोग करें।
प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार पुस्तक वितरण विद्यालय का नए सत्र शुरू होते ही हो रहा है जिससे अब बच्चों को पढ़ने में कोई कठिनाई नहीं होगी। विद्यालय के समस्त बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया है । इस अवसर पर विद्यालय में उषा पाठक, विजय लक्ष्मी सिंह, हनुमान प्रसाद यादव, शाहिद रसोईया भी उपस्थित रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…