Categories: Uncategorized

मिल्कीपुर और दिल्ली में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, मनाई खुशियां

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा व देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के अप्रत्याशित जीत से घुघली मंडल के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिख रहा है। कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बाटी और एक दूसरे को गले लगाया। बताते चले कि अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा का चुनाव जैसे लग रहा था कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा का चुनाव हो रहा है। सभी दल जोर-शोर से लगे थे। सब के दावे अपने- अपने थे।आज जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करते हुए एक नया संदेश दिया है। विदित हो कि अयोध्या लोकसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के द्वारा जीत लिया गया था और इस बात का जोर-जोर से सभी विपक्षी दलों द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा था। बार-बार योगी सरकार की आलोचना भी हो रही थी लेकिन जनता ने जो निर्णय दिया है उसे कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा के जिला प्रतिनिधि निहाल सिंह ने कहा कि
दिल्ली चुनाव व मिल्कीपुर विधानसभा उत्तर प्रदेश में निर्णायक जीत का सेहरा वहां के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सपा पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है बस एक देश एक चुनाव का इंतजार करें। सनातन विरोध का सभी
विपक्ष की राजनीति पर भारी पड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पप्पू गुप्ता ने कहा कि यह जीत इस बात का परिचायक है कि मोदी और योगी अभी 5 दशक तक इस देश पर शासन करेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि जीत का श्रेय वहां के कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की है मैं उन लोगों को बधाई देता हूं। इस दौरान गणेश सोनी, डॉ मृगेश सिंह, संदीप पांडेय, छोटे मिस्त्री, कृष्ण कुमार मिश्रा, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

14 hours ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

14 hours ago

मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की…

14 hours ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

2 days ago