मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर सीडीओ ने की कठोर कार्रवाई, दिये दिशा निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area – Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड देवरिया सदर के ग्राम पंचायत सिंगही एवं परसिया अहिर मे बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सिंगही विकास खण्ड देवरिया सदर मे बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर कुल 29 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। वर्ष 2023-24 मे चयनित अमृत सरोवर पर अब तक मात्र मु0 1.62 लाख रूपये का व्यय करते हुए कुल 1257 मानव दिवस का सृजन किया गया है। निरीक्षण के समय तैनात तकनीकी नागेन्द्र मिश्र के अनुपस्थित पाये जाने पर 1 दिन का मानदेय अदेय करने के निर्देश दिये गये। बनाये जा रहे अमृत सरोवर मे स्टेप नही बनाये जाने पर तैनात तकनीकी सहायक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए मानक के अनुसार कार्य को कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य को 15 अगस्त के पूर्व कार्य पूर्ण कराते हुए 15 अगस्त को ध्वजारोहण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायत परसिया अहिर विकास खण्ड देवरिया सदर मे बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर कुल 13 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये वर्ष 2023-24 में चयनित अमृत सरोवर पर अब तक मात्र मु0 0.61 लाख रूपये का व्यय करते हुए कुल 715 मानव दिवस का सृजन किया गया है। कार्य स्थल पर कम श्रमिकों के नियोजन किये जाने पर ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक को निर्देश दिये गये कि कार्य की मांग करने वाले सभी श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराते हुए मानक के अनुसार कार्य को कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य को 15 अगस्त के पूर्व कार्य पूर्ण कराते हुए 15 अगस्त को ध्वजारोहण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

10 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

11 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

11 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

11 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

12 hours ago