सीडीओ ने की फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। फार्मर रजिस्ट्री अभियान का प्रशिक्षण एवं समीक्षा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा किसानों के भूलेख को एक जगह संकलित कर फार्मर रजिस्ट्री अभियान द्वारा गोल्डन कार्ड बनाया जाना है, जिसमें किसान के नाम से उसके पास उपलब्ध सभी खतौनी गोल्डन कार्ड पर अंकित हो जाएगी इसके माध्यम से किसान को फसल ऋण, धान- गेहूं इत्यादि फसल की बिक्री, उद्यान, पशुपालन इत्यादि योजनाओं का लाभ लेने में सुगमता होगी।
उन्होंने बताया कि यह कार्य चार मोड में किया जा रहा है, जिसके तहत सेल्फ मोड में किसान स्वयं भारत सरकार के फार्मर रजिस्ट्री वेब पोर्टल पर जाकर अपना आधार एवं खतौनी दर्ज कर गोल्डन कार्ड तैयार कर सकता है। सहायक मोड में ग्राम स्तरीय कर्मचारी द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से उसके आधार, मोबाइल व खतौनी के माध्यम से गोल्डन कार्ड तैयार किया जाएगा। जन सुविधा केंद्र मोड में जन सुविधा केंद्र से किसान का आधार, मोबाइल नंबर खतौनी को वेब पोर्टल पर दर्ज कर गोल्डन कार्ड तैयार किया जाएगा एवं कैंप मोड में किसान सहायक, पंचायत सहायक एवं लेखपाल के द्वारा कैंप लगाकर गांववार कैंप लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में अभियान के दौरान अब तक केवल 416 गोल्डन कार्ड तैयार हुए हैं जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए की अपने क्षेत्रीय कर्मचारी के माध्यम से सेल्फ़ मोड, सहायक मोड एव सी एच सी मोड में कार्य करते हुए किसने का फॉर्मर रजिस्ट्री कराने में प्रगति लाएं। उन्होंने कहां की फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में प्रत्येक विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर लिया जाए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

4 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

4 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

5 hours ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

6 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

6 hours ago