सीडीओ ने की आवास योजनाओ के प्रगति की समीक्षा

योजनान्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के बाद भी आवास पूर्ण न करने वाले विकासखण्डों की प्रगति पर किया असंतोष व्यक्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के बाद भी आवास पूर्ण न करने वाले विकासखण्डों की प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में प्रगति अर्जित किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया गया कि 16 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2022-23 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत प्रथम किस्त निर्गत करने हेतु कुल 75 एवं द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु 278 एवं तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु 1653 आवास अवशेष है। मुख्य विकास अधिकारी ने 16 अगस्त तक शत् प्रतिशत किस्त भुगतान हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2023-24 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद को आवंटित हुए 118 लक्ष्य के सापेक्ष 144 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत कर दिये गये है। स्वीकृति हेतु अवशेष विकासखण्डों को तत्काल आवास स्वीकृत कराये जाने हेतु निर्देश उन्होंने दिया।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2022-23 अन्तर्गत स्वीकृत हुए 173 आवासों के सापेक्ष 172 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 160 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त, 134 लाभार्थियों को तृतीय किस्त निर्गत करते हुए 118 लाभार्थियों के आवास पूर्ण कर लिए गये है। तृतीय किस्त निर्गत करने के बाद भी आवास पूर्ण न करने वाले विकासखण्ड बैतालपुर 03, बनकटा 01, बरहज 02, भागलपुर 1, भलुअनी 02, भटनी 01, देसही देवरिया 01, गौरीबाजार 02, लार 01, रूद्रपुर 01 एवं तरकुलवा 01 को आवास तत्काल पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

6 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

6 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

6 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

6 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

6 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

6 hours ago