बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के तहत विकास भवन सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अमृत काल पंचप्रण की शपथ दिलाई कि ‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
‘‘मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा।
मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा।
मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा।
मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा।
इस अवसर पर पीडी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी आर0पी0 राणा, मत्स्य अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, डीएसटीओ, समाज कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…
तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…