सीडीओ ने की छठ पर्व के तैयारी की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया के साथ छठ पर्व की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ग्राम पंचायत के तालाबों एवं नदी घाटों की साफ-साफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की तालाबो में या किनारे कचड़ा या गन्दगी नहीं होनी चाहिए। ज्यादा वर्षा होने के कारण कई तालाबों के किनारे अब भी सीलन बनी हुई है, वहा पर बालू डलवा दें जिससे कि पैर फिसलने का डर ना रहे। तालाबो एवं नदी घाटो पर एक उचित दूरी पर बैरिकेटिंग बॉस का या रस्सी का लगा कर रखे, जिससे किसी की डूबने खतरा न रहे। तालाबों के किनारे लगाये गये इण्डिया मार्का 2 हैण्डपम्प को दिखवाले अगर किसी भी प्रकार की कोई खराबी हो तो उसे तत्काल बनवाये। दीपावली के बाद कई तालाबो एवं नदी घाटो में देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया है उसको भी तत्काल साफ-सफाई करा दिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ज्यादा भीड वाले घाटो पर एक अस्थायी कार्यालय बना ले, जिससे लगाये गये कर्मचारियों की देख-रेख एवं बैठने की व्यवस्था हो सके। किसी भी अधिकारी / कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो क्षम्य नहीं होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

16 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

16 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

16 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

17 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

17 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

17 hours ago