सीडीओ ने किया नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

10 दिन के अन्दर निर्माण कार्य गुणवत्ता सहित पूर्ण कराने का दिया निर्देश

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)I मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गुरुवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र, रूच्चापार, विकास खण्ड – बैतालपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान उपस्थित थे और 5 मजदूरों द्वारा टाइल्स एवं रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा था। आंगनबाड़ी केन्द्र में निर्मित पिलर एवं किचन स्लैब की मापी की गयी जो प्राक्कलन के अनुसार ठीक पाया गया।
निरीक्षण के समय किचन शेड एवं बाथरूम में टाईल्स का कार्य किया जा रहा था। टाईल्स की गुणवत्ता एवं उसमें प्रयुक्त सामग्री प्रथम दृष्टया संतोषजनक पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि अगले 10 दिन के अन्दर निर्माण कार्य गुणवत्ता सहित पूर्ण करायें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

6 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

18 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

19 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

20 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

20 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

22 hours ago