जल जीवन मिशन के योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन के योजनाओं की गूगलमीट के माध्यम से समीक्षा की गयी, जिसमें अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि मे० एल०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० 257 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है, जिसमें पम्प हाऊस 152 नग, शिरोपरि जलाशय 156 नग का कार्य प्रगति पर है, 1199.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 57395 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं।
मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि० द्वारा 196 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जिसमें पम्प हाऊस 99 नग शिरोपरि जलाशय 64 नग का कार्य प्रगति पर है। 1051.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 51259 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं एवं मे0 रित्विक कोया द्वारा निर्धारित लक्ष्य 260 ग्राम पंचायत के सापेक्ष मात्र 167 डी०पी०आर० बनाये गये है, जिसमें 11 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तीनों फर्मों को निर्देशित किया गया कि समस्त SLSSC से स्वीकृत डीपीआर का Cover Agreement कराना एवं जितनी योजनाओं के Cover Agreement पूर्ण हो चुके हैं उन पर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। मे० रित्विक – कोया को वर्तमान तक 10 भूमि उपलब्ध न होने पर फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर मे० रित्विक कोया को डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर डीपीएमयू के साथ उप जिलाधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करते हुए भूमि की उपलब्धता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया एवं उपलब्ध भूमि की डीपीआर एक सप्ताह के अन्दर तैयार कराकर DWSM कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा FHTC की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी।
निर्देशित किया गया कि मे० एली०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० को 5.00 कि०मी० पाइय लाइन बिछाने एवं 5000 नग FHTC प्रतिदिन कराने व मे० गायत्री प्राजेक्ट लि०को 5.00 कि०मी० पाइप लाइन बिछाने एवं 5000 नग FHTC प्रतिदिन करना अनिवार्य है। यह भी निर्देश दिया गया कि मे० एल०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० को पूर्व के अतिरिक्त 10 परियोजनाएं व मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि० को 05 परियोजनाएं 28 फरवरी, 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। कार्य स्थल पर पाइप लाइन बिछाने के दौरान रोड कटिंग के पुर्नस्थापन का कार्य पाइप लाइन की टेस्टिंग के उपरान्त अतिशीघ्र करा दिया जाये। कार्य स्थल पर तराई की उचित व्यवस्था न पाये जाने एवं कार्य की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समस्त निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति होने के कारण तीनों फर्मों को अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा चेतावनी देते हुए नोटिस देने के निर्देश दिये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक, सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की…

18 minutes ago

गोरखपुर में HP गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी का आरोप, बिना सिलेंडर ‘डिलीवर्ड’ दिखाया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला…

25 minutes ago

महराजगंज में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 लाख की धोखाधड़ी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

1 hour ago

नेपाल हादसा: 30 फीट खाई में गिरी जिप्सी, महराजगंज के 2 तीर्थयात्रियों की मौत, 19 घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां…

2 hours ago

गोरखपुर में कारोबारी के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत, फार्महाउस में मिला शव; हर एंगल से जांच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने…

2 hours ago

अब स्मार्ट बनेगा बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा आराम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद का बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन अब तेजी से आधुनिक स्वरूप…

2 hours ago