सीडीओ ने की पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन कन्या सुमंगला एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बैतालपुर में 03, भलुअनी में 09, रूद्रपुर 18 एवं बरहज में मात्र 19 आधार प्रमाणीकरण 20 दिसंबर 2022 से 26 दिसंबर 2022 तक कराया गया है, जो सबसे कम प्रगति है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि अगले सप्ताह तक कम से कम 1000 आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करायें तथा प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी को अवगत करायें। निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड देवरिया सदर में 16, भाटपाररानी 09 एवं लार तथा सलेमपुर में 08 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण निर्देश दिए गये।
कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड, भटनी में 29 एवं लार में 13 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माह जनवरी, 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, के दृष्टिगत खण्ड विकास अधिकारी, गौरीबाजार द्वारा 17, रूद्रपुर 10, भलुअनी 07, बरहज 05, बनकटा 14, सलेमपुर 07, तरकुलवा 02, रामपुर कारखाना 03, पथरदेवा 02, लार 05, भागलपुर 06, बैतालपुर 10, देसही देवरिया 10, भाटपाररानी 04, भटनी 10, एवं देवरिया सदर द्वारा 02 नवीन आवेदन पत्र जांचोपरान्त दो दिवस में उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

6 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

7 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

10 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

10 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

10 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

10 hours ago